स्वच्छ वायु दिवस पर बरौनी डेयरी ने वृक्षारोपण किया
अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस पर देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. बरौनी डेयरी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर बरौनी डेयरी के प्रबंध निदेशक रविन्द्र कुमार सहित विभिन्न पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने वृक्षारोपण किया।

डेयरी के प्रबंध निदेशक रविन्द्र कुमार ने अपने संदेश में सभी को अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस की शुभकामनाएं दी। और वायु प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं वृक्षों की रक्षा के लिए उपस्थित जनों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर डेयरी के पदाधिकारी सतीश चंद्र शुक्ला, हरिशंकर त्रिपाठी,सुनील कुमार,शुभाजीत चटर्जी, श्यामलाल सिंह, सुभाष कुमार, अजय प्रसाद, वीरेन्द्र कुमार महतो सहित विभिन्न पदाधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिकबंधु उपस्थित थे।
