August 30, 2026

Doosra Mat

www.doosramat.com

जीविका–सुधा बिक्री केंद्र का जिलाधिकारी बेगूसराय ने किया शुभारंभ

शबनम खातून ने बिहार सरकार के अनुदान से खोला केंद्र

बेगूसराय की राजौरा पंचायत में 29 अगस्त 2026 को बेगूसराय के जिलाधिकारी रिची पांडेय ने जीविका–सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया।

 

मालूम हो कि बरौनी डेयरी के अंतर्गत बेगूसराय के रजौरा की जीविका दीदी श्रीमती शबनम खातून को राज्य सरकार ने आर्थिक सहयोग से जीविका सुधा बिक्री केंद्र खोलने में सहायता प्रदान की है। इस प्रयास को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के अवसरों को सशक्त करने के साथ उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सुधा उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक पहल बताया गया है।

बिहार स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क फेडरेशन लि.पटना के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक ने बिहार के सभी 38 जिलों के जिलाधिकारियों से एक जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन 31 अगस्त,2026 तक किया जाने की अपील की है। इसी के आलोक में जिलाधिकारी बेगूसराय ने इसका उद्घाटन किया।

इस अवसर पर बरौनी डेयरी के प्रबंध निदेशक रविन्द्र कुमार, प्रबंधक हरिशंकर त्रिपाठी, प्रभारी विपणन उत्पल कांत सहित अन्य गणमान्य अतिथि, जिला प्रशासन के पदाधिकारी,जीविका दीदियां एवं कई स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहले ही इस योजना का शुभारंभ कर दिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *