August 11, 2026

Doosra Mat

www.doosramat.com

एस.एम.डी. कॉलेज, पुनपुन में नया कोर्स शुरू

2026-2027 बैच के लिए BLIS में नामांकन

आवेदन के समय प्रथम वरीयता BLIS & BCA में देने पर नामांकन की गारंटी पक्की

एआईसीटीई से अनुमोदित

एस.एम.डी. कॉलेज, पुनपुन ने इस साल से एक नया कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स का नाम बीएलआईएस (BLIS) है। 2026-2027 बैच के लिए नामांकन प्रारंभ होने वाला है। एस.एम.डी. कॉलेज, पुनपुन के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) मधुरेंद्र के अनुसार BLIS में मात्र 30 सीटे हैं। उसी तरह बीसीए (BCA) में मात्र 60 सीटें हैं। उन्होंने छात्रों की समस्या का हल करते हुए कहा कि उन छात्रों और अभिभावकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, जो हर क़ीमत पर BLIS & BCA में प्रवेश लेना या दिलाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी समस्या का समाधान कुछ इस तरह से किया गया है, ताकि छात्रों को नामांकन के मामले में किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े। इसलिए जो छात्र BLIS & BCA में दाख़िला लेना चाहते हैं, उनके लिए सलाह है कि वे आवेदन के समय प्रथम वरीयता में BLIS & BCA को रखें। ऐसा करने से उनके नामांकन की पक्की गारंटी हो जाएगी।

प्राचार्य ने छात्रों एवं अभिभावकों से अनुरोध किया है कि जो छात्र एवं जो अभिभावक BLIS & BCA में नामांकन चाहते हैं, वे आवेदन करते समय यह ध्यान रखें कि वे प्रथम वरीयता में BLIS & BCA को देने में चूक ना करें। उन्होंने कहा कि आवेदन के समय प्रथम वरीयता BLIS & BCA में देने पर नामांकन की पक्की गारंटी है। इस संबंध में कॉलेज की ओर से विज्ञापन भी दिया गया है। और उस विज्ञापन में भी इस गारंटी को प्रमुखता से दर्ज किया गया है। छात्रों एवं अभिभावकों के लिए यह विज्ञापन भी संलग्न किया जा रहा है।

मालूम हो कि एस.एम.डी. कॉलेज, पुनपुन में सेल्फ फाइनेंस की पढ़ाई भी सुचारू रूप से चल रही है। प्राचार्य के अनुसार इस कॉलेज में सेल्फ फाइनेंस के विषय हैं- बीसीए, बीएलआईएस, बी.कॉम एवं बी.साइंस आईटी ।

इसी प्रकार से एस.एम.डी. कॉलेज, पुनपुन में 12 विषयों की पढ़ाई स्नातक स्तर पर होती है। दो विषयों में एम.ए. की पढ़ाई होती है। एम.ए. की पढ़ाई इतिहास एवं मनोविज्ञान विषय में होती है। इस विषय में स्नातक की भी पढ़ाई होती है। स्नातक जिन विषयों की पढ़ाई होती है उनमें- हिन्दी, अंग्रेजी, भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान,गणित, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, मनो विज्ञान, वनस्पति विज्ञान,जंतु विज्ञान एवं दर्शन शास्त्र जैसे प्रमुख और उपयोगी विषय शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि एस.एम.डी. कॉलेज, पुनपुन में नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी का केंद्र भी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *