August 7, 2026

Doosra Mat

www.doosramat.com

बी.डी. कॉलेज, पटना ने मनाया राष्ट्रीय रसायन दिवस 

बी.डी. कॉलेज, पटना ने 7 अगस्त को राष्ट्रीय रसायन दिवस मनाया। यह आयोजन रसायन विभाग ने किया। यह कार्यक्रम भारतीय रसायन शास्त्र के जनक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के उपलक्ष्य में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर प्रसाद के दिशानिर्देश में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य पी.सी. राय को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद डॉ. वी.के. वर्मा (पूर्व कुलपति, मुंगेर विश्वविद्यालय) एवं डॉ. धरमवीर प्रसाद ने अपने-विचार पेश किए। उन्होंने आचार्य राय के विज्ञान, शिक्षा, उद्यमिता एवं राष्ट्र निर्माण में अद्वितीय योगदान को रेखांकित किया। और रसायन विज्ञान की भूमिका को वैज्ञानिक नवाचार, सतत विकास और वैश्विक चुनौतियों के समाधान में अति महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर प्रसाद ने वैज्ञानिक शिक्षा के महत्व पर ज़ोर दिया। और आचार्य राय की विरासत को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि आचार्य राय न केवल एक महान वैज्ञानिक और दूरदर्शी शिक्षक थे, बल्कि बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स के संस्थापक के रूप में भी भारतीय उद्योग जगत को भी नई दिशा प्रदान की।

इस अवसर पर संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों एवं एन.एस.एस. ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुजन दत्ता एवं विशाल विजय (रसायन विभाग) ने किया। डॉ. रवि रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। और उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और रसायन शिक्षा एवं अनुसंधान में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के आदर्शों एवं दृष्टि से प्रेरणा लेने के लिए एक संकल्प के तौर पर यह आयोजन सफलीभूत किया गया।

 

ब्यूरो रिपोर्ट दूसरा मत

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *