August 7, 2026

Doosra Mat

www.doosramat.com

वरिष्ठ पत्रकार एवं आरटीआई एक्टिविस्ट गिरीश प्रसाद के पुत्र बैंकॉक की विदेश यात्रा पर

नगर परिषद, बरौनी अंतर्गत शोकहरा, वार्ड संख्या- 15, राजेंद्र रोड, मिरचैया चौक निवासी, अमित कुमार गुंजन उम्र-44 वर्ष गत 6 अगस्त, 2026 की रात 9:00 बजे में सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कोलकोता से बैंकाक विदेश के लिए बैंकाक रवाना हुए हैं।

अमित कुमार गुंजन शोकहारा , निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं आरटीआई एक्टिविस्ट गिरीश प्रसाद गुप्ता के तृतीय पुत्र हैं। और वे पंजाब मुख्यालय, दिल्ली स्थित सोलिस यानमार ट्रैक्टर कंपनी के बिहार, बंगाल, झारखंड एवं उड़ीसा के प्रभारी प्रबंधक हैं, जो कंपनी के कामकाज से अपने सात सदस्यीय पदाधिकारियों के साथ तीन दिवसीय दौरे पर बैंकाक गए हैं। वहां कंपनी के प्रगति संबंधी मुद्दों पर महत्वपूर्ण विचार विमर्श किया जाएगा।

अमित कुमार गुंजन के पिता गिरीश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यह उनके 81 वर्षीय जीवन काल में सौभाग्य की बात ही है कि उनके परिवार में एक सदस्य विदेशी- यात्रा पर हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पूर्वजों में स्वर्गीय क्रमशः गिरधारी साह, पुत्र मंगल साह, पुत्र मिश्री साह, पुत्र सरयुग साह पुत्र बदरी साह के तृतीय पुत्र गिरीश प्रसाद गुप्ता के तृतीय पुत्र ने विदेश यात्रा पर हैं। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह मेरे वंश की छठी पीढ़ी है, जिसे पहली बार विदेश यात्रा का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। ये हमारे खानदान के लिए गौरव की बात है।

ब्यूरो रिपोर्ट, दूसरा मत

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *