August 7, 2026

Doosra Mat

www.doosramat.com

विश्व स्तनपान सप्ताह पर बी.डी. कॉलेज, पटना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

6 अगस्त, 2026: विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर बी.डी. कॉलेज, पटना में इनर व्हील क्लब, पटना के साझा प्रयास से स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर प्रसाद के नेतृत्व में हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. अनीता कुमारी, कैंसर विशेषज्ञ, सवेरा हॉस्पिटल एवं एन.एम.सी.एच., पटना ने अपने व्याख्यान में जन्म के बाद शिशु को जीवन के प्रथम छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्तनपान शिशु के लिए सर्वोत्तम पोषण, रोग प्रतिरोधक क्षमता तथा भावनात्मक विकास का आधार है। उन्होंने माताओं एवं परिवारों से स्वस्थ स्तनपान संबंधी व्यवहार अपनाने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर प्रसाद ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन की सराहना की। और इनर व्हील क्लब, पटना के सहयोग की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के स्वयंसेवक एवं इनर व्हील क्लब, पटना की सदस्याएं उपस्थित रहीं। क्लब की ओर से श्रीमती अंजू गुप्ता (अध्यक्ष), श्रीमती संध्या सरकार (सी.जी.आर. पी.पी.), श्रीमती संजुला वर्मा, श्रीमती सुचित्रा कुमारी तथा श्रीमती मीरा तिवारी ने सहभागिता की। महाविद्यालय की ओर से डॉ. स्वर्णा कुमार, डॉ. कुमारी मोनिका, डॉ. अमित कुमार, डॉ. बिनोद कुमार, डॉ. शत्रुघ्न शरण सिंह, डॉ. अपराजिता, डॉ. सरिता कुमारी एवं डॉ. दिवाकर पांडेय सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन विशाल विजय, नोडल पदाधिकारी, स्वास्थ्य केन्द्र, बी.डी. कॉलेज, पटना ने किया गया। अंत में डॉ. सीमा कुमारी ने धन्यवाद से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन स्तनपान के प्रति जन-जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ के साथ हुआ।

इस अवसर पर बी.डी. कॉलेज, पटना ने सामुदायिक स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *