इंडोनेशिया सम्मेलन में डॉ. स्वर्णा कुमार ने शोध पत्र पेश किया
बी. डी. कॉलेज, पटना के प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की डॉ. स्वर्णा कुमार ने इंडोनेशिया सम्मेलन में शोध पत्र पेश किया। 2 से 7 नवंबर, 2026 तक इंडोनेशिया के योग्याकार्ता में आयोजित इंडो-पैसिफिक प्रीहिस्ट्री एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपना शोध पत्र पेश किया।

डॉ. स्वर्णा कुमार के शोध पत्र का शीर्षक “Retracing the Buddhist Remains in Vaishali, India: Based on Recent Archaeological Exploration” था। इस शोध पत्र में भगवान बुद्ध के जीवन एवं उपदेशों से संबद्ध प्राचीन ऐतिहासिक नगरी वैशाली की बौद्ध विरासत और उसके पुरातात्विक महत्त्व का विश्लेषण है। शोध में वैशाली में उपलब्ध बौद्ध पुरावशेषों के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व को रेखांकित करते हुए उनके संरक्षण, वैज्ञानिक अध्ययन और व्यवस्थित दस्तावेजीकरण की आवश्यकता पर बल दिया गया है। और पुरातात्विक अन्वेषण की संभावनाओं को भी सामने रखा गया है।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न देशों के विद्वानों, इतिहासकारों एवं शोधकर्ताओं ने सहभागिता की। सम्मेलन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध निष्कर्षों के आदान-प्रदान, अकादमिक विमर्श और विभिन्न देशों के शोधकर्ताओं के बीच संवाद के लिए एक महत्त्वपूर्ण मंच प्रदान किया।
उनके इस शोध पत्र की प्रस्तुति से बी. डी. कॉलेज, पटना का गौरव अंतरराष्ट्रीय अकादमिक मंच पर बढ़ा है।
