बी.डी. कॉलेज के शिक्षक डॉ. बीरेंद्र मंडल ने गंगा में डूबते किशोर की जान बचाई
मानवता और साहस का परिचय देते हुए बी.डी. कॉलेज, पटना के शिक्षक डॉ. बीरेंद्र मंडल ने गंगा नदी में डूब रहे एक किशोर की अपनी जान पर खेलकर जान बचाई।
यह घटना डॉ. स्वर्ण कुमार, डॉ. रवि कुमार एवं विशाल विजय की मौजूदगी में हुई। दो किशोर गंगा नदी में डूबने लगे थे। हालत की नजाकत को भांपते हुए और जन बचाने की पहल की गंभीरता को देखते हुए डॉ. बीरेंद्र मंडल ने बिना किसी देरी के तुरंत नदी में छलांग लगा दी। और इस तरह से एक किशोर को सुरक्षित बाहर निकाला। और उसकी जान बच गई।
डॉ. मंडल की त्वरित प्रतिक्रिया, जोखिम उठाने की भावना, अदम्य साहस, सूझ-बूझ और मानवीय संवेदनशीलता ने सबको प्रेरित किया और एक संदेश दिया कि किसी भी संकट की घड़ी में अमूल्य जीवन को बचाने के लिए इसी तरह की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जानी चाहिए।
