August 12, 2026

Doosra Mat

www.doosramat.com

राम कृष्ण द्वारिका कॉलेज ने ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया

12 अगस्त, 2026 को पटना के राम कृष्ण द्वारिका कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के साझा समन्वय में किया गया। कार्यक्रम का मकसद था राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना।

कार्यक्रम कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्या प्रो. सीता सिन्हा की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, त्याग और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कृष्ण कांत राय एवं एनसीसी प्रमुख डॉ. आशीष कुमार के नेतृत्व में कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस मौके पर प्रो शैलजा सिन्हा, डा. जगन्नाथ प्रसाद, डा. प्रशांत कुमार, डा सुबोध चौधरी भी उपस्थिति थे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का पैगाम दिया। और लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और समर्पण की भावना के साथ हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *