August 31, 2026

Doosra Mat

www.doosramat.com

नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त जरिया है खेल : प्रो. मधुरेन्द्र

 

राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसएमडी कॉलेज में आयोजन

 

खेल केवल शारीरिक मजबूती का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त जरिया भी है। इसी संदेश के साथ 29 अगस्त, 2026 को पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के एसएमडी कॉलेज, पुनपुन में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को खेलकूद के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उन्हें स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. मधुरेन्द्र ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जीवन का अभिन्न हिस्सा है। नियमित शारीरिक गतिविधियों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता और कार्यक्षमता भी बढ़ती है। उन्होंने आगे कहा कि खेल नेतृत्व विकसित करने का एक अहम जरिया है।

इस अवसर पर खेल प्रभारी डॉ. अबेंद्र पासवान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. विनोद कुमार, डॉ. मुसर्रत परवीन, डॉ. सविता ब्रह्मचर्य, रंजीत कुमार एवं अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व से अवगत कराया गया।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव तैयार करता है। कार्यक्रम के दौरान नियमित खेल एवं शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। शिक्षक-कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सामूहिक सहयोग से कार्यक्रम सफलता के साथ संपन्न हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *