November 26, 2026

Doosra Mat

www.doosramat.com

संविधान दिवस पर लोकतंत्र के उद्देश्यों से रूबरू हुए माउंट लिट्रा के स्टूडेंट्स

बेगूसराय के माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल, उलाव में 26 नवंबर को संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान के महत्व और उसके मूल्यों को समझा।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रस्तावना के सामूहिक पाठ से हुई। बच्चों ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्यों को दोहराया। इसके बाद संविधान पर आधारित प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने भाग लिया।

विद्यालय में पोस्टर मेकिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से संविधान के महत्व और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों को दर्शाया। अंतिम दो पीरियड में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने संविधान की भूमिका और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उसके महत्व पर अपने विचार रखे।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. शीतल अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा, “संविधान हमें समानता, सम्मान और मिल-जुलकर रहने की सीख देता है। बच्चों को इन मूल्यों को केवल किताबों में पढ़ना ही नहीं, बल्कि अपने व्यवहार में भी अपनाना चाहिए। आज विद्यार्थियों ने जिस उत्साह से गतिविधियों में भाग लिया, वह देखकर मैं खुश हूं।”

विद्यालय के निदेशक डॉ. मनीष देवा ने कहा, “एक अच्छा नागरिक बनने की शुरुआत बचपन से होती है। संविधान दिवस जैसे आयोजन बच्चों को उनके अधिकारों के साथ-साथ जिम्मेदारियों का भी एहसास कराते हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे विद्यार्थी संविधान के मूल्यों को समझकर देश के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे।”

रिपोर्ट, एस आर आज़मी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *