August 29, 2026

Doosra Mat

www.doosramat.com

मेहंदी के रंग में रंगा पटना का बी.डी. कॉलेज 

प्रतियोगिता के जरिए प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन

 

बी. डी. कॉलेज, पटना की सांस्कृतिक समिति ने 27 अगस्त,2026 को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्र -छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। और अपनी कलात्मक प्रतिभा एवं कौशल का शानदार प्रदर्शन रचनात्मकता के साथ किया।

कार्यक्रम को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिवाकर प्रसाद का नेतृत्व मिला। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सरिता कुमारी, डॉ. ममता शर्मा एवं डॉ. अफ्सा निगार मौजूद थीं। निर्णायकों ने छात्राओं की मेहंदी डिजाइनों का विभिन्न कलात्मक मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता में पहला स्थान-माशिरा रिजवान और दूसरा मुकाम चांदनी कुमारी और सूर्या कुमार ने साझे तौर पर हासिल किया। तीसरा स्थान से रूमाना परवीन गौरवान्वित हुईं। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार भी कई छात्राओं को प्रदान किया गया। इस मौके पर विजेता छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट पेशकश के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों एवं विभिन्न विभागों के शिक्षकगण आमंत्रित सदस्य के रूप में मौजूद थें। सभी मौजूद लोगों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समन्वय सांस्कृतिक समिति के समन्वयक डॉ. विनीता तिवारी ने किया। इसमें सांस्कृतिक समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की। और प्रतियोगिता को कामयाब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर दिवाकर प्रसाद ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा,- ‘’ऐसे रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और सृजनात्मकता को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं।‘’

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *