August 16, 2026

Doosra Mat

www.doosramat.com

नालंदा कॉलेज बिहार शरीफ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस अनगिनत शहीदों के त्याग, तपस्या एवं बलिदान का ही नतीजा है : प्रो. सुनीता सिन्हा

 

नालंदा कॉलेज बिहारशरीफ परिसर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत होकर मनाया गया। इस राष्ट्रीय पावन अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सुनीता सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। और मौजूद सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण के बाद समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. सुनीता सिन्हा ने देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के अमर बलिदान को भावपूर्ण याद किया। उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश में खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह उन अनगिनत वीरों और शहीदों के त्याग, तपस्या एवं बलिदान का ही नतीजा है। अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि भारत की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों से भरा है। हमें मिलजुल इन सभी चुनौतियों से पर पाना होगा। और देश की प्रगति के लिए रास्ता हमवार करना होगा। उन्होंने युवा छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में राष्ट्र को मजबूत बनाने और उसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने की जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी के कंधों पर ही है।

इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार एवं मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। देशभक्ति गीतों, नृत्यों और प्रेरणादायक नाटकों ने वहां उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। और पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं के बीच फूड पैकेट्स और मिठाइयों का वितरण किया गया। इस पूरे आयोजन के दौरान कॉलेज परिसर में हर्षोल्लास का माहौल रहा। और वहां मौजूद हर एक व्यक्ति के चेहरे पर स्वतंत्रता की खुशी और देशप्रेम का उत्साह उत्सव बनकर झलक रहा था। समारोह का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *