एस.एम.डी. कॉलेज पुनपुन में स्वत्रंता दिवस की धूम
हमारे पुरखो के बलिदान की गाथा है स्वतंत्रता दिवस : प्रो. मधुरेंद्र
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई एस.एम.डी. कॉलेज पुनपुन में स्वत्रंता दिवस की धूम रही। पूरा कॉलेज परिसर आज़ादी के जश्न की गवाही देता हुआ नजर आ रहा था। इस राष्ट्रीय पावन पुनीत अवसर पर एनएसएस और एनसीसी ने अपनी बेहतरीन पेशकश से लोगों का मन मोह लिया।

इस 80वें स्वतंत्रता दिवस का झंडोत्तोलन बड़ी ही सादगी लेकिन वैभवपूर्ण तरीके से कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मधुरेंद्र ने किया। झंडे को सलामी देने और जन..गन..मन…कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में उन्होंने देश के लिए अपने प्राण देने वाले शहीदों की शहादत को नमन किया। और स्वतंत्रता दिवस को पुरखों के बलिदान की गाथा बताया। उन्होंने आगे कहा कि देश की आज़ादी हमें कर्तव्यों के प्रति सजग करती है। और अपने अधिकारों को हनन से बचाने की भी प्रेरणा देती है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से अपने भीतर के देशप्रेम को बाहर लाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर इस देश को विश्वगुरु बनाना है। और ये तभी संभव है जब हम चट्टानी एकता के साथ एक रहें। और हर कार्य देश को केंद्र में रखकर करें।
इस स्वाधीनता समारोह में एनएसएस के कोर्डिनेटर अमरेंद्र पासवान, एनसीसी के एएनओ मुकेश कुमार, हिंदी की विभागाध्यक्ष सविता ब्रह्मचारी, बरसर गोपाल प्रियदर्शी, प्रोटेक्टर विनोद कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक राधेश्याम कुमार ख़ास तौर पर मौजूद थे।
समारोह के दौरान कर्मचारियों में मुकेश कुमार, निखिल राज, दिनेश कुमार एवं वीरेश कुमार उपस्थित थे।
