एम.एम. कॉलेज, बिक्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है : प्रो. विजय लक्ष्मी
एम. एम. कॉलेज, बिक्रम, पटना में 80 वांस्वतंत्रता दिवस समारोह धूम्रपान एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व समारोह को अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आज़ादी के जश्न के तौर पर मनाया गया।
इस पावन अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. विजय लक्ष्मी ने राष्ट्रीय तिरंगा का ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के ज़रिए राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
समारोह में महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासित एवं आकर्षक ढंग से अपनी सहभागिता निभाई। एनसीसी कैडेट्स की प्रस्तुती, अनुशासन एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं एनसीसी कैडेट्स की बड़ी तादाद में मौजूदगी थी। सभी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं देश की प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. विजय लक्ष्मी ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
समारोह के अंत में उपस्थित सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रहित एवं समाजहित में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
