बरौनी डेयरी ने मनाया हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता समारोह
उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले शुद्ध दूध उपलब्ध कराने के लिए सुधा प्रतिबद्ध : प्रबन्ध निदेशक रविन्द्र कुमार
देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. बरौनी डेयरी , बरौनी ने 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बरौनी डेयरी के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह एवं प्रबंध निदेशक रविन्द्र कुमार सहित निदेशक मंडल के सभी सदस्य मौजूद थे। इन सदस्यों में राम भजन सिंह, दीपक कुमार सिंह,सुशील महतो, कृष्ण कुमार, श्रीमती पिंकी देवी, श्रीमती शांति देवी, श्रीमती पिंकी कुमारी, श्रीमती नीलम देवी के नाम उल्लेखनीय हैं।
समारोह में विभिन्न पदाधिकारी,कर्मचारी, श्रमिक बंधु एवं आगंतुक गणमान्य अतिथियों ने सर्वप्रथम डॉ राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। फिर राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गान के बाद डेयरी के प्रबन्ध निदेशक रविन्द्र कुमार एवं अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने साझे तौर पर ध्वजारोहण किया।

प्रबंध निदेशक रविन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। और उन्होंने कहा कि प्रबन्धन अपने पशुपालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए हर संभव प्रयत्न कर रहा है। इसमें पशुओं की उन्नत नस्लों के शेक्स शॉर्टेड सीमेंन,उन्नत किस्म के चारा बीज, साइलेज आदि की उपलब्धता, डी बी टी के माध्यम से पशुपालकों के दुग्ध मुल्य एवं अन्य आर्थिक सहायता को सीधे उनके खातों में भेजने की व्यवस्था, पशुओं के बीमा की व्यवस्था, पशुओं के स्वास्थ्य एवं समय पर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए आने वाले समय में पंचायत स्तर पर सुधा सखी बहनों की तैनाती का प्रयास किया जा रहा है।
दुग्ध संघ संघ से नए सदस्यों को जोड़ने,नई समितियों का गठन कर सभी को सुधा से जोड़ने, 2000अतिरिक्त घरेलू बायो गैस संयंत्र लगाने, ओएनजीसी एवं एनडीडीबी के सहयोग से निर्माणाधीन 100एम टी दैनिक गोबर उपयोग आधारित बायोगैस प्लांट एवं बायो फर्टिलाइजर संयंत्र का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूरा कराने का प्रयास कर रहा है।उन्होंने आगे कहा कि संघ के सभी सुधा मित्रों, समेकित कर्मियों के नियमितीकरण के लिए महासंघ से अनुरोध किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि हम अपने सम्मानित उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता के दूध और दुग्ध जन्य उत्पाद उचित मूल्य पर उनकी मांग के अनुरूप सुलभ कराने के लिए दृढ़ संकल्पित एवं सतत् प्रयत्नशील हैं। इसी क्रम में कुछ नए उत्पाद शीघ्र ही हम बाजार में लाने जा रहे हैं। संघ के अधीन खगड़िया में आकांक्षी जिला परियोजना अंतर्गत वित्तीय सहयोग से आइस्क्रीम प्लांट का निर्माण एवं प्रतिस्थापन सहित संयंत्र के क्षमता विस्तार का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है।
उन्होंने सुधा से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सभी लोगों को बरौनी डेयरी को पूर्वोत्तर भारत की सर्वश्रेष्ठ डेयरी के रूप में प्रतिष्ठित और समुन्नत करने के लिए अपने अपने कर्तव्यों को और अधिक अनुशासन, निष्ठा और समर्पण से निर्वहन के लिए आवाहन किया।
सभा को निदेशक मंडल के सदस्य राम भजन सिंह एवं सुशील कुमार महतो ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन गौरी दास ने किया।
इस मौके पर डेयरी के पदाधिकारी हरिशंकर त्रिपाठी, सुनील कुमार, श्यामलाल, राम मनोहर प्रसाद, वीरेन्द्र कुमार महतो, सुभाष कुमार, संदीप प्रभाकर सहित अन्य पदाधिकारी,कर्मचारी श्रमिक बंधु, एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।
