July 7, 2026

Doosra Mat

www.doosramat.com

पर्यावरण संरक्षण भविष्य की आधारशिला : प्रो. दिवाकर प्रसाद

बी.डी. कॉलेज, पटना के “वृक्ष वेद – इको क्लब” ने वन महोत्सव के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर प्रसाद ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता, भागीदारी और दायित्व-बोध का संदेश दिया। इस मौक़े पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा हरित परिसर के निर्माण के प्रति महाविद्यालय की प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।

अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर प्रसाद ने विद्यार्थियों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की अमूल्य धरोहर ही नहीं हैं, बल्कि स्वच्छ पर्यावरण, संतुलित पारिस्थितिकी एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी हैं। उन्होंने सभी से रोपे गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा परिसर में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। सभी प्रतिभागियों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया।

यह कार्यक्रम “वृक्ष वेद – इको क्लब” के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता, हरित परिसर के विकास तथा सतत् जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की दिशा में बी.डी. कॉलेज, पटना के किए जा रहे निरंतर प्रयासों का सशक्त उदाहरण है।

 

ब्यूरो रिपोर्ट दूसरा मत

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *