June 5, 2026

Doosra Mat

www.doosramat.com

राम कृष्ण द्वारिका कॉलेज पटना में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मना 

5 जून, 2026 को राम कृष्ण द्वारिका कॉलेज, कंकड़बाग, पटना के राष्ट्रीय सेवा योजना यानी एनएसएस विंग ने ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्रों और आम नागरिकों को जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण के साथ हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ) दिवाकर प्रसाद,एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी, स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने मिलकर विभिन्न औषधीय और छायादार पौधे लगाए।

इस अवसर पर उपस्थित प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हमें न केवल पौधे लगाने चाहिए, बल्कि उनके संरक्षण का संकल्प भी लेना चाहिए। एनएसएस स्वयंसेवक समाज में बदलाव के अग्रदूत हैं। उन्हें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए ‘एक पेड़, एक जीवन’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के केंद्र में अग्रलिखित विंदु रहे-

• वृक्षारोपण अभियान: कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 50 से अधिक पौधों का रोपण।

• जागरूकता रैली: एनएसएस ने ‘प्लास्टिक मुक्त पृथ्वी’ और ‘पर्यावरण बचाओ’ के नारों के साथ एक जागरूकता रैली निकाली।

• पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता: छात्रों ने अपनी कला के माध्यम से ग्लोबल वार्मिंग और जल संरक्षण के गंभीर मुद्दों को प्रदर्शित किया।

• शपथ ग्रहण: सभी प्रतिभागियों ने एकल उपयोग प्लास्टिक का त्याग करने और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने की शपथ ली।

राम कृष्ण द्वारिका कॉलेज,राष्ट्रीय सेवा योजना विंग, कंकड़बाग पटना के मुताबिक कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डा. के.के राय एवं प्राचार्य दिवाकर प्रसाद की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के सभी विभागों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, डा. जगन्नाथ गुप्ता, डा. अविनाश रंजन, डा. प्रशांत कुमार, दिपक कुमार एवं अन्य कर्मचारियों और बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक अविनाश कुमार,शाकेत राज सिंह, नंदिनी कुमारी, रूचि कुमारी, आदि ने अपना सक्रिय योगदान दिया।

 

ब्यूरो रिपोर्ट दूसरा मत

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *