ए आर आज़ाद की चार तरही ग़ज़लें
ग़ज़ल 1
आज की ये है कैसी ग़ज़ल
देखो लिखके तो ऐसी ग़ज़ल
नाम दुश्यंत का आता है
कम से कम लिख लो वैसी ग़ज़ल
ज़ुल्म का साया है हर तरफ़
हो क्यों ना आज पैनी ग़ज़ल
दिल को कहना ज़रा मिलने को
मिलने आएगी नैनी ग़ज़ल
आज जो बह रही है हवा
उसमें लिखते हैं खैनी ग़ज़ल
फ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ाइलुन
ग़ज़ल 2
आ मेरे घर पधार ग़ज़ल
होगी तुझसे बहार ग़ज़ल
आज बीमार सबके हैं सब
जब से तू है अनार ग़ज़ल
झूठ का बोलवाला है अब
पांव सच का पसार ग़ज़ल
लफ़्ज़ों की है नहीं कमी गर
लिखना फिर तुम हज़ार ग़ज़ल
चांद हो चमको आज ज़रा
सब सितारा बयार ग़ज़ल
फ़ाएलातुन मुफ़ाईलुन
ग़ज़ल 3
दिल दिल की हो हसरत ग़ज़ल
दिल से मिटा नफ़रत ग़ज़ल
देखे सुने या गाए गर
बनके छा जा बरकत ग़ज़ल
कहना पड़ेगा सच तो अब
हम तुमसे हैं सहमत ग़ज़ल
सत्ता हिला दे कुरसी भी
बनके खड़ी जनमत ग़ज़ल
हम बहर पे आने लगें
अब ना उठा ज़हमत ग़ज़ल
मुसतफ़इलुन मुसतफ़इलुन
ग़ज़ल 4
आज भी एक रिवायत ग़ज़ल
सबकी ख़ातिर हिदायत ग़ज़ल
आंखें रखना अभी नीचे ही
शर्मिली है निहायत ग़ज़ल
पूछता हूं सुनो तुम से ही
है किसी से शिकायत ग़ज़ल
चासनी लफ़्ज़ों की देखी तो
पढ़ गया मैं इबारत ग़ज़ल
तुझमें है कुछ कमी तो नहीं
जो करे कोई बग़ावत ग़ज़ल
फ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ाइलुन
परिचय
ए आर आज़ाद 1988 से लेखन के क्षेत्र में हैं। वे लगातार युवा कवि और शायरों के तौर पर मंच की शोभा बढ़ाते रहे। और समाचार-पत्र व पत्रिकाओं की भी। 1993 से पत्रकारिता। 1995 से मुख्यधारा की पत्रकारिता में शामिल। 2001 से 2019 तक प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया में सक्रिय भूमिका। 2019 से लगातार ‘दूसरा मत’ एवं ‘ग्लोबल ऑब्जर्वर’ के प्रति समर्पित। ‘दूसरा मत’ एक राष्ट्रीय पाक्षिक पत्रिका। 2002 से निरंतरता। ‘दूसरा मत’ ने साहित्य को बड़ा मुक़ाम दिया है। नए और ऊर्जावान साहित्यकारों के लिए यहां भरपूर जगह और सम्मान। बिना किसी गुट और बिना किसी पैरवी के रचनाधर्मिता पर पूर्ण रूपेण केंद्रित रहकर लेखन पर विचार करना ‘दूसरा मत’ का ध्येय।
साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई अहम पुरस्कार प्राप्त।
साहित्यिक कृति
1.बिखरे चित्र: कविता-संग्रह
2. बोलती ग़ज़़लें: ग़ज़़ल-संग्रह
3. कुमद विद्यालंकार: जीवन-वृत्त और उपलब्धियां: संपादित-संग्रह
4. बोलती ख़ामोशियां: ग़ज़़ल-संग्रह
5. सवाल: कविता-संग्रह
6. आमने-सामने: अब तक का सर्वश्रेष्ठ एवं
प्रसिद्ध इंटरव्यू-संग्रह (680 पृष्ठ)
7. नि:शब्द: कहानी-संग्रह
8. तस्वीर : कविता-संग्रह
9. तुम कहो न : कविता-संग्रह
10. रेल की पटरियां : कविता-संग्रह
11. ये शाहीन बा़ग है : कविता-संग्रह
12. सामना: सर्वश्रेष्ठ एवं प्रसिद्ध इंटरव्यू-संग्रह (800 पृष्ठ)
13. ज़िद दिल की: ग़ज़़ल-संग्रह
14. सियासत छी: कहानी-संग्रह
15. आचार्य हाशमी : जीवन वृत्त और उपलब्धियां
16. मां: एक ग़ज़़ल:(530 अशआर वाली अब तक की नायाब ग़ज़़ल
17. बेटी: एक ग़ज़़ल:(530 अशआर वाली अब तक की नायाब ग़ज़़ल)
18. रूएज़मीं: ग़ज़़ल-संग्रह
19. उम्मीदों का सफ़र: ग़ज़़ल-संग्रह
20. ताज़ा गुलाब: ग़ज़़ल-संग्रह
21. नदी: कविता-संग्रह
22. तेरे सिवा: ग़ज़़ल-संग्रह
23. मैं देश बोल रहा हूं: कविता-संग्रह
24. सताइश: ग़ज़़ल-संग्रह
25. एहसास तेरे होने का: ग़ज़़ल-संग्रह
26. देश टूटेगा नहीं तोड़े से: ग़ज़़ल-संग्रह
27. एहसास की हवा: ग़ज़़ल-संग्रह
28.नदी का स़फर: ग़ज़़ल-संग्रह
29. गुज़र जाती हवा सी आकर: ग़ज़़ल-संग्रह
30. इसलिए चाहते हैं हम उन्हें: ग़ज़़ल-संग्रह
31. मुहब्बत को म़काम देने: ग़ज़़ल-संग्रह
32. ज़हर पे दिल फ़िदा है: कविता-संग्रह
33. शब्द का कारख़ाना: कविता-संग्रह
संपर्क सू्त्र
ए आर आज़ाद
संपादक दूसरा मत
81-बी, सैनिक विहार, फेज़-2,
मोहन गार्डेन, उत्तम नगर, नई दिल्ली-110059
व्हाट्सअप- 9643709089
कॉलिंग नं. 9810757843
Emai:arazadmedia@gmail.com
Emai:doosramat@gmail.com
