August 23, 2026

Doosra Mat

www.doosramat.com

बी.डी. कॉलेज, पटना में “नशामुक्त अभियान” पर जागरूकता कार्यक्रम

नशा मानव शरीर का नाश करता है : प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर प्रसाद

बी.डी. कॉलेज, पटना में 22 अगस्त, यानी शनिवार को “नशामुक्त अभियान” पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम बी.डी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसका आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी के साझा प्रयास से हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद, डॉ. विनोद कुमार, नीतू तिवारी, डॉ. विजय शंकर विक्रम, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहन उमा, बहन साक्षी, भाई हरेंद्र, डॉ० शत्रुधन प्रसाद सिंह, लेफ्टिनेंट राहुल कुमार सिंह एवं अन्य अतिथियों ने एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किया।

इस कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पटना के ब्रह्माकुमारी उमा बहन ने नशामुक्ति के लिए राजयोग और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। ब्रह्माकुमारी साक्षी बहन ने उपस्थित लोगों को योग और ध्यान का अभ्यास कराया। भाई हरेन्द्र जी ने नशा की समस्या एवं नशामुक्ति पर अपने विचारों से अवगत कराया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं, छात्र-छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और एक नशामुक्त, स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति, परिवार, शिक्षा, सामाजिक जीवन और राष्ट्र के विकास को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स का बड़े पैमाने पर लाखों करोड़ों का अंतर्राष्ट्रीय व्यापार चल रहा है। उन्होंने कहा कि नशा मानव शरीर का नाश करता है। उन्होंने छात्र एवं छात्राओं, प्रतिभागियों से स्वयं नशे से दूर रहने, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और जागरूकता फैलाकर सकारात्मक बदलाव का वाहक बनने का आह्वान किया। इस दौरान “नशा छोड़ो – जीवन जोड़ो” और “स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत” जैसे नारे प्रमुखता से गूंजे। एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेटों को नशामुक्त जीवन को बढ़ावा देने की शपथ दिलाया गया। मंच का संचालन एनएसएस के प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. विजय शंकर विक्रम ने किया। स्वागत भाषण एनएसएस की प्रोग्राम पदाधिकारी नीतू तिवारी ने दिया। कार्यक्रम का समापन एक नशामुक्त भारत के निर्माण तथा समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक मूल्यों को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ। इस कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों को नशा मुक्ति का शपथ दिलाया। धन्यवाद ज्ञापन नीतू तिवारी कार्यक्रम पदाधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विभागाध्यक्ष इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग ने किया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ. सरिता कुमारी, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. अपराजिता, डॉ. रूना आनंद, इतिहास विभाग के डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. मान्यता कुमारी यादव, श्री आलोक कुमार, मनोविज्ञान विभाग की डॉ. सीमा कुमारी, वनस्पति विज्ञान की डॉ. गरिमा पाठक, जंतुविज्ञान की विभागाध्यक्षा, डॉ. कविता परमार, इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग कि डॉ. स्वर्णा कुमार, दर्शनशास्त्र विभाग के डॉ. राजीव कुमार आदि विभिन्न विभागों के सम्मनित प्राध्यापकगण, मीडियाकर्मियों एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के पदाधिकारी लेफ्टिनेंट राहुल कुमार इत्यादि की मौजूदगी थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *