युवा पीढ़ी देश के भविष्य : प्रो. सीता सिंह
रामकृष्ण द्वारिका महाविद्यालय ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
रामकृष्ण द्वारिका महाविद्यालय, पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.(डॉ.) सीता सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और तिरंगे को सलामी देकर किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत एवं नृत्य के माध्यम से देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के आयोजन में सांस्कृतिक कोषांग की समन्वयक प्रो. (डॉ.) शैलजा सिन्हा, सह-समन्वयक डॉ. सरिता कुमारी, डॉ. निधि सिन्हा, एन.सी.सी. के ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट डॉ. आशीष कुमार व एन.एस.एस. के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कृष्ण कांत राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अपने संबोधन में प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) सीता सिन्हा ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ-साथ राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश के भविष्य हैं। उनमें राष्ट्रीय कर्तव्य एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत रहना आवश्यक है।
इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
कार्यक्रम में एन.एस. एस के गीत के बाद सांस्कृतिक आयोजन हुए। कार्यक्रम के संचालन में छात्रों में साकेत, अंजली, जेसिका एवं शुभम,अविनाश, मनीष, आराध्या,कैडेट अमित, अभिजीत ठाकुर, आरोही एवं ममता आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्रुति, तनिष्का,रुचि,नंदिनी, न्यासा, आंचल,नंदिनी पाण्डेय, रिया, टीसा,राज, आदि विद्यार्थियों की पेशकश सराहनीय रहीं।
पूरे समारोह के दौरान महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा। समारोह का समापन वंदे मातरम गीत से हुआ।
