एसएमडी कॉलेज, पुनपुन में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे की मनाई गई यादगार जयंती
पहली अगस्त को एसएमडी कॉलेज, पुनपुन ने आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे को याद किया। कॉलेज के सेमिनार हॉल में राष्ट्रीय रसायन दिवस का आयोजन हुआ। और भव्य किंतु सादगी के बीच आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे की जयंती मनाई गई।

इस समारोह अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मधुरेंद्र एवं संचालन डॉ अबेंद्र पासवान ने किया।

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) सी. के. सिंह ने प्रेरणादायक वक्तव्य दिया। उन्होंने अपने उद्गार वचन से सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) सबिता ब्रह्मचर्य, डॉ. विना कुमारी, प्रो. (डॉ.) शीला शरण सिंह, डॉ. गोपाल प्रियदर्शी, डॉ. संध्या कुमारी, डॉ. मुसर्रत परवीन, रंजीत कुमार, डॉ. स्वाति कुमारी, प्रदीप कुमार गुप्ता, बिरेश कुमार, मुकेश कुमार, निखिल राज, अविनाश कुमार, एमडी अनज़ाद, सौरव सहित सैकड़ो छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट दूसरा मत
