“नशा-मुक्त युवा – विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत बी.डी. कॉलेज, पटना में पोस्टर निर्माण एवं भाषण प्रतियोगिता
02 अगस्त, 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), बी.डी. कॉलेज, पटना ने युवाओं को तंबाकू एवं नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों से जागरूक किया। इस कॉलेज में स्वस्थ, नशा-मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “नशा-मुक्त युवा – विकसित भारत अभियान” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम बी.डी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद की देखरेख और दिशा निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रो. शत्रुघ्न सिंह, डॉ. रवि कुमार, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. बिरेन्द्र कुमार मंडल, डॉ. स्वर्णा कुमार एवं श्रीमती नीतू तिवारी (एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी) की मौजूदगी थी।

अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने भी जन-जागरूकता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। और तंबाकू एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से रखा। इसके साथ ही साथ आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टरों के ज़रिए नशा-मुक्त समाज के निर्माण का पैग़ाम दिया।

कार्यक्रम का समन्वयन विशाल विजय, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी ने किया। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। और नशा-मुक्त एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान एवं जन-जागरूकता फैलाने की शपथ ली।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशा-मुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
ब्यूरो रिपोर्ट दूसरा मत
