July 26, 2026

Doosra Mat

www.doosramat.com

डा अनिल सुलभ का बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना तय

अंतिम दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नही भरा

दोनों दिन केवल डा सुलभ ने भरे पर्चे 

26 जुलाई यानी रविवार को आगामी कार्यकाल के लिए,बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर हो रहे निर्वाचन के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई। नामांकन के अंतिम दिन तक केवल डा अनिल सुलभ की ओर से ही, कुल 10 सेटों में नामांकन-प्रपत्र भरे गए। अंतिम दिन भी किसी अन्य ने अपना नामांकन नहीं भरा। 27 जुलाई की संध्या चार बजे नामांकन-प्रपत्रों की जांच होगी। डा सुलभ की ओर से भरा गया एक भी नामांकन-प्रपत्र सही पाया जाएगा, तो उनका निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होना तय है।

रविवार को भी पूर्वाहन साढ़े 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक, डा सुलभ की ओर से 6 सेटों में, निर्वाचन पदाधिकारी पण्डित जी पाण्डेय, सहायक निर्वाचन पदाधिकारियों धनंजय चौबे और राधे रमण (तीनों अधिवक्ता पटना उच्च न्यायायालय) के समक्ष नामांकन किए गए। प्रत्येक सेट के लिए 19 निर्वाचक सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दी।

आज प्रस्तावक के रूप में मौजूद निर्वाचक-सदस्यों में, प्रेमलता मिश्र ‘प्रेम’, डा पूनम आनन्द, आराधना प्रसाद, डा सुमेधा पाठक, डा पूनम देवा, अभिलाषा कुमारी, डा सीमा रानी, उत्तरा सिंह, डा नीतू, राजकांता राज, डा कुमार अरुणोदय, डा रत्नेश्वर सिंह, ब्रह्मानन्द पाण्डेय, डा विद्या चौधरी, आचार्य विजय गुंजन, डा शालिनी पाण्डेय, जय प्रकाश पुजारी, अंकेश कुमार, शिवानन्द गिरि, नेहाल कुमार सिंह, ‘निर्मल’, प्रो सुनील कुमार उपाध्याय, ईं बाँके बिहारी साव, लता प्रासर, मधुरानी लाल, नूतन सिन्हा, डा ओम् प्रकाश पाण्डेय, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, डा प्रशांत कुमार, डा पंकज प्रियम, भास्कर त्रिपाठी, डा प्रतिभा रानी, डा रेणु मिश्रा, डा आशा रघुदेव, डा इंदु पाण्डेय, डा अनिमेश कुमार सिंह , चित्तरंजन भारती, सागरिका राय, डा नम्रता कुमारी, बिंदेश्वर प्रसाद गुप्ता, राजप्रिया रानी, सदानन्द प्रसाद, कमल किशोर कमल, सुनील कुमार ‘मलंग’, हृदय नारायान झा, ज्योति मिश्रा, सुजाता मिश्रा, डा सुषमा कुमारी, विपुल कुमार, संगीता मिश्र, निशा परासर एवं धर्मेश मेहता शामिल थे।

 

ब्यूरो रिपोर्ट दूसरा मत

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *