July 25, 2026

Doosra Mat

www.doosramat.com

साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए डा अनिल सुलभ ने भरा नामांकन

4 सेटों में, 40 निर्वाचक-सदस्य बने डा सुलभ के प्रस्तावक 

आज अबतक किसी अन्य का नामांकन नही

26 जुलाई, 2026 नामांकन का अंतिम दिन

 

आगामी सत्र के नामांकन के लिए बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में उत्साह का माहौल दिखा। यहां अध्यक्ष पद पर हो रहे चुनाव के लिए, नामांकन के पहले दिन, शनिवार 25 जुलाई, 2026 को सम्मेलन के वर्तमान अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने अपना नामांकन भरा।

उन्होंने कुल चार समूच्यों (सेट) में नामांकन किया। दस-दस की संख्या में कुल 4 सेटों में 40 निर्वाचक सदस्य डा सुलभ के प्रस्तावक बने।

डा सुलभ ने दोपहर 12 बजे, अपने प्रस्तावकों के साथ, निर्वाचन पदाधिकारी शपंडित जी पाण्डेय, (अधिवक्ता, पटना उच्च न्यायालय) के समक्ष अपना नामांकन-प्रपत्र भरा।

इस अवसर पर दोनों सहायक निर्वाचन अधिकारी धनेंद्र चौबे तथा राधा रमण (दोनों अधिवक्ता पटना उच्च न्यायालय) भी मौजूद थे।

नामांकन के पहले सेट में डा शंकर प्रसाद, डा कल्याणी कुसुम सिंह (दोनों उपाध्यक्ष), भगवती प्रसाद द्विवेदी (साहित्यमंत्री), डा पल्लवी विश्वास (कलामंत्री), कृष्ण रंजन सिंह (प्रबंधमंत्री), ईं अशोक कुमार (पुस्तकालय मंत्री), विभा रानी श्रीवास्तव (प्रचार मंत्री) प्रवीर कुमार पंकज (भवन अभिरक्षक), डा शशि भूषण सिंह तथा चंदा मिश्र “प्रस्तावक” थे।

इनके अतिरिक्त डा सुलभ के पक्ष में तीन अन्य सेटों में, डा पुष्पा जमुआर, बच्चा ठाकुर, डा ध्रुव कुमार, शम्भु नाथ पाण्डेय, डा अमरनाथ प्रसाद, सुनील कुमार दूबे, डा नागेश्वर प्रसाद यादव, डा ऋचा वर्मा, सिद्धेश्वर, प्रेम लता सिंह राजपुत, अनुभा गुप्ता, पं गणेश झा, डा मनोज गोवर्द्धनपुरी, नीरव समदर्शी, मनोज कुमार झा, परवेज़ आलम, डा पंकज कुमार पाण्डेय, संजय कुमार शुक्ला, राजेश कुमार भट्ट, ज्ञानेश्वर शर्मा, नीता सहाय, शमा कौसर ‘शमा’, डा कुंदन कुमार लोहानी, रविकान्त पाण्डेय, अविनय काशीनाथ, अभय सिन्हा, कमल नयन श्रीवास्तव,श्याम किशोर, प्रेम लता सिंह, सुधीर कुमार मंटू भी बतौर प्रस्तावक उपस्थित थे।

आज किसी अन्य ने इस पद के लिए अपना नामांकन नहीं भरा। नामांकन का रविवार 26 जुलाई,2026 अंतिम दिन है। इस दिन पूर्वाह्न 11:30 से अपराह्न 03:00 बजे तक नामांकन किए जा सकते हैं।

 

ब्यूरो रिपोर्ट दूसरा मत

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *