July 24, 2026

Doosra Mat

www.doosramat.com

अनुशासित होकर मूल्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करना बेहद ज़रूरी : प्राचार्या प्रो. सीता सिन्हा

विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजन

रामकृष्ण द्वारिका महाविद्यालय, पटना में स्नातक प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2026-30 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजन गुरुवार 23 जुलाई को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 तथा उच्च शिक्षा के उद्देश्यों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सीता सिन्हा ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को अनुशासित, मूल्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व से अवगत कराया।

संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. शैलजा सिन्हा ने मंच संचालन के दौरान विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, समयपालन, नैतिक आचरण तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

श्रीमती भावना सिंह, विभागाध्यक्ष,जंतुविज्ञान ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर समारोह के दौरान विभिन्न विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को अपने-अपने विषयों का परिचय दिया। और पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, पुस्तकालय, छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), एन.सी.सी, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर प्रो.जगन्नाथ प्रसाद, डॉ रवि रंजन प्रसाद, डॉ अमर कुमार, डॉ सरिता कुमारी, डॉ निधि सिन्हा, श्रीमती स्मिता वैदेही, डॉ रंजन कुमार, डॉ आशीष कुमार, डॉ सुबोध चौधरी, डॉ सुशील कुमार, डॉ हरजीत कुमार, डॉ बबलू कुमार,डॉ सुनीता कुमारी, डॉ जया दीक्षित, डॉ मुकेश कुमार राय, डॉ कृष्ण कांत राय, डॉ नवीन कुमार आदि शिक्षकों ने छात्र –छात्राओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महाविद्यालय की विभिन्न समितियों एवं सुविधाओं से भी अवगत कराया गया।

महाविद्यालय के वर्तमान छात्र/छात्रा तनिष्का एवं साकेत ने भी इस महाविद्यालय के साथ का अपना अनुभव साझा किया।

नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। और शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

कुल मिलाकर कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का संचार किया तथा उन्हें महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से आत्मीय रूप से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

ब्यूरो रिपोर्ट दूसरा मत

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *