October 13, 2026

Doosra Mat

www.doosramat.com

एस.एम.डी. कॉलेज, पुनपुन के प्राचार्य प्रो. मधुरेंद्र पीयू की प्रोन्नति चयन समिति में राज्यपाल के नामित सदस्य बने

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई एस.एम.डी. कॉलेज, पुनपुन,पटना के प्रधानाचार्य प्रो. मधुरेंद्र को राज्यपाल ने पटना विश्वविद्यालय की प्रोन्नति चयन समिति में राज्यपाल के नामित सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। इस महत्वपूर्ण मनोनयन से महाविद्यालय परिवार में प्रसन्नता एवं उत्साह है।

प्रो. मधुरेंद्र के इस मनोनयन को महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। इसकी खबर मिलते ही एसएमडी कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। और फिर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का उत्साह चरम पर है।

इसके बाद महाविद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि प्रो. मधुरेंद्र अपने शैक्षणिक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता एवं कार्यकुशलता के जरिए पटना यूनिवर्सिटी की प्रोन्नति चयन प्रक्रिया और शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में बहरीन एवं उल्लेखनीय किरदार निभाएंगे। दरअसल कॉलेज कैंपस के भागीदारों एवं प्रशंसकों का मानना है कि उनके मनोनयन से महाविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ी है। इस उपलब्धि को लेकर कॉलेज कैम्पस में खुशी की लहर है। महाविद्यालय परिवार ने उनके उज्वल कार्यकाल और भविष्य में और भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने की कामना की है। और अपने प्राचार्य को इस उपलब्धि के लिए मुबारकबाद पेश की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed