पटना के बी. डी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन
बी. डी. कॉलेज, पटना में 24 सितंबर, 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर यशस्वी प्राचार्य प्रोफेसर दिवाकर प्रसाद के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-2 के जरिए महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में एनएसएस दिवस पर आयोजन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का केंद्रीय संदेश “Not Me But You” (मैं नहीं, आप) है, जो NSS की सेवा एवं समर्पण की मूल भावना को अभिव्यक्त करता है।

प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्यों को समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के प्रति संवेदनशील बनने और सामाजिक समस्याओं के समाधान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने एनएसएस की गतिविधियों, सामाजिक सेवा के महत्व एवं युवा शक्ति की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर विचार-विमर्श किया।

महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं एनएसएस के सदस्यों ने सेवा-भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिए। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर दिवाकर प्रसाद, हिंदी विभाग के वरीय प्राध्यापक प्रोफेसर शत्रुधन शरण सिंह, हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर लाडली कुमारी, इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी नीतू तिवार एवं डॉ. विजय शंकर विक्रम ने किया। स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना-1 की कार्यक्रम पदाधिकारी नीतू तिवारी ने किया। विषय प्रवेश राष्ट्रीय सेवा योजना-2 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विजय शंकर विक्रम ने किया। इन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
मंच का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयसेवक दीप्ती करण एवं आन्ध्यया ने किया। राहुल, दीपक, गौरी ज्योति, प्रियांशु ने अपनी अपनी स्थितियों से समाज को प्रेरित करने का कार्य किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने सभी शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं भारी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर रंगोली भी बनाई गई। और प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारियों ने एनएसएस दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण भी किया।
