राम कृष्ण द्वारिका कॉलेज ने मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस
24 सितंबर 2026 को राम कृष्ण द्वारिका कॉलेज, कंकड़बाग, पटना ने राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीता सिन्हा ने की। कार्यक्रम संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. के. के. राय की निगरानी में हुआ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. हरजीत कुमार डॉ ज़या दिक्षित और डॉ जूही सहित और शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने दोनों प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी।गई, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों एवं सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से आकर्षक बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल उद्देश्यों—सेवा, समर्पण, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व को रेखांकित किया गया। प्राचार्या डॉ. सीता सिन्हा एवं उपस्थित प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया।
