बी. डी. कॉलेज, पटना में विद्यार्थी सहयोग शिविर दूसरी बार आयोजित
विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 15 मौखिक एवं 1 लिखित आवेदन प्राप्त
22 सितंबर, 2026 को बिहार सरकार की योजना “सबका सम्मान, जीवन आसान” के अंतर्गत बी. डी. कॉलेज, पटना में दूसरा विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद के मार्गदर्शन एवं प्रो. शत्रुघ्न शरण सिंह के नेतृत्व में आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर के नोडल पदाधिकारी डॉ. राहुल अमृतराज और समिति के सदस्यों एवं आमंत्रित सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

शिविर में विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना गया। कुल 16 समस्या- प्राप्त हुए। इनमें से 15 मौखिक शिकायतें एवं एक लिखित आवेदन शामिल हैं। विद्यार्थियों की समस्याओं पर आवश्यक विचार-विमर्श कर समाधान एवं निस्तारण की आवश्यक कार्रवाई की गई।
शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं के लिए एक संवेदनशील, सहज एवं त्वरित समाधान व्यवस्था उपलब्ध कराना है। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी उचित समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
इस सहयोग शिविर में विद्यार्थी सहयोग शिविर समिति के 11 सदस्य एवं 4 आमंत्रित सदस्य मौजूद थे। सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए शिविर की कार्यवाही में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
