August 3, 2026

Doosra Mat

www.doosramat.com

पटना के आरकेडी कॉलेज में नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम

राम कृष्ण द्वारिका कॉलेज, कंकड़बाग, पटना के राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई ने 03 अगस्त, 2026 को “नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीता सिन्हा ने किया। उन्होंने इस अवसर पर सभी को समाजहित में निरंतर सेवा करने और नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. के. के. राय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगणों में डा. मुकेश कुमार राय, डा. आशीष रंजन, डा. प्रशांत कुमार, डा. रंजन कुमार, डा. सुबोध चौधरी, डा. नवीन कुमार, डा. चित्रलेखा कुमारी, डा. हरजीत कुमार ने भी विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

अंत में सभी उपस्थित शिक्षक एवं एनएसएस ने “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” के संकल्प को दोहराते हुए समाज में नशामुक्ति के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का प्रण लिया। वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में अपनी सार्थक भूमिका निभा सकते हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट दूसरा मत

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *