September 12, 2026

Doosra Mat

www.doosramat.com

आरकेडी कॉलेज पटना में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन

रामकृष्ण द्वारिका महाविद्यालय, पटना में 12 सितंबर, 2026 को सांस्कृतिक कोषांग के तत्वावधान में कलात्मक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सीता सिन्हा ने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता एवं सौंदर्यबोध विकसित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने सांस्कृतिक कोषांग को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कोषांग की समन्वयक प्रो. (डॉ.) शैलजा सिन्हा ने कहा कि मेहंदी की प्रत्येक रेखा, प्रत्येक आकृति और प्रत्येक रंग आपकी कल्पनाशीलता, धैर्य और कलात्मक प्रतिभा को दर्शाता है। आप सभी से अपेक्षा है कि पूरे उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सह-समन्वयक डॉ. सरिता कुमारी एवं डॉ. निधि सिन्हा की सक्रिय भूमिका रही। निर्णायक मंडल में डॉ रंजन कुमार, डॉ हरजीत कुमार एवं डॉ नवीन कुमार रहें। प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक एवं कलात्मक मेंहदी डिजाइनों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक एवं आधुनिक डिजाइनों के सुंदर संयोजन के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता के कुल 20 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें शिवांगी राज एवं नगमा प्रवीण ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। और कृतिका भट्ट एवं अंशु राज साझा तौर पर तृतीय स्थान पर रहीं। टीशा कुमारी, आराध्या कुमारी एवं सुकृति रानी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।

विजेता प्रतिभागियों को महाविद्यालय की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। शिक्षकों में डॉ जया दिक्षित, डॉ अमर कुमार, डॉ मुकेश कुमार राय, डॉ चित्रलेखा कुमारी, डॉ शिल्पी शिवानी आदि उपस्थित रहे। विद्यार्थियों में जेसिका, अदिति,साकेत, अंतरा, आदित्य, मुस्कान, नंदिनी, सृष्टि, आशिका,पीयूष, ईशा, राज आदि की सक्रिय भूमिका रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *