September 6, 2026

Doosra Mat

www.doosramat.com

आरकेडी कॉलेज ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया

रामकृष्ण द्वारिका महाविद्यालय, पटना में 5 सितंबर, 2026 को भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सीता सिन्हा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र एवं भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रो. शैलजा सिन्हा (विभागाध्यक्ष, संस्कृत विभाग) ने कहा कि छात्रों और शिक्षकों के बीच कर्तव्य परायणता शिक्षा की सफलता का आधार है। शिक्षक निष्ठापूर्वक मार्गदर्शन करें और छात्र अनुशासन, परिश्रम एवं सम्मान से अपने कर्तव्यों का पालन करें।

उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के महत्व तथा समाज निर्माण में शिक्षक की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

शिक्षकों में डॉ. रवि रंजन प्रसाद, डॉ आशीष कुमार, डॉ रंजन कुमार, डॉ अमर कुमार, डॉ सरिता कुमारी, डॉ निधि सिन्हा, श्रीमती भावना सिंह, डॉ बबलू कुमार, सुबोध चौधरी, डॉ मुकेश कुमार राय, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ जया दीक्षित, डॉ अविनाश रंजन, डॉ सुशील कुमार, डॉ चित्रलेखा कुमारी, डॉ कृष्णकांत राय, डॉ हरजीत कुमार, डॉ नवीन कुमार उपस्थित थें ।

विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश की। छात्रों में अंजली, जेसिका, पीयूष, राहुल, आदित्य, अंतरा, राहुल, प्रीति आदि का योगदान सराहनीय रहा

समारोह के दौरान शिक्षकों के योगदान और उनके प्रति विद्यार्थियों की श्रद्धा एवं सम्मान की भावना विशेष रूप से देखने को मिली।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *