रामकृष्ण द्वारिका महाविद्यालय, पटना में श्रावणी महोत्सव का आयोजन
रामकृष्ण द्वारिका महाविद्यालय, पटना में शनिवार 22 अगस्त, 2026 को श्रावणी महोत्सव का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कोषांग ने इसका आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें। यह आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं श्रावण मास की आध्यात्मिक एवं लोक-सांस्कृतिक महत्ता को समर्पित रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.(डॉ.) सीता सिन्हा ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि श्रावणी महोत्सव भारतीय सांस्कृतिक चेतना, लोक परंपराओं एवं सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं नैतिक मूल्यों को आत्मसात करें। और आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय परंपराओं का सम्मान करें।
सांस्कृतिक कोषांग की समन्वयक प्रो. (डॉ.) शैलजा सिन्हा ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा के विकास एवं सामाजिक, सांस्कृतिक व मानवीय मूल्यों के संवर्धन में सहायक होते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सह समन्वयक डॉ. सरिता कुमारी एवं डॉ निधि सिन्हा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

श्रावणी महोत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भक्ति गीत, लोकगीत, नृत्य, समूहगान एवं अन्य विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। उनकी इस पेशकश को मौजूद दर्शकों ने अत्यंत उत्साह के साथ सराहा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों में प्रो.(डॉ) जगन्नाथ प्रसाद, डॉ. आशीष कुमार, डॉ अमर कुमार, डॉ रंजन कुमार, डॉ. मुकेश कुमार राय, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ. जया दीक्षित, सुबोध चौधरी,श्रीमती भावना सिंह, श्रीमती स्मिता वैदेही, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. हरजीत कुमार, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. चित्रलेखा कुमारी, डॉ शिल्पी शिवानी, डॉ. निशु कुमारी एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में संजय कुमार, रॉकी कुमार आदि उपस्थित थें। इन सभी ने विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन एवं आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। छात्रों में साकेत, अंजली, शुभम, जेसिका,अंतरा,श्रुति, तनिष्का एवं आदित्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में रिया,रुचि, नंदिनी, नव्या, शिवन्ती, कृतिका, अंशिका, शशि, अंशु, कुणाल, नायसा ,आंचल, सुकृति, शिल्पी, स्नेहा, हर्षिता, तनिष्का,श्रुति,शिम्पी,टीसा एवं निशा प्रतिभागी रहें।
अंत में सांस्कृतिक कोषांग ने सभी अतिथियों, शिक्षकगण, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों को धन्यवाद अर्पित किया।
इस प्रकार आज का यह कार्यक्रम सौहार्द, संस्कृति एवं उत्सव के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
