August 16, 2026

Doosra Mat

www.doosramat.com

पटना के बी.डी. कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बी.डी. कॉलेज, पटना में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद ने महाविद्यालय के सम्मानित शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों, विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद महाविद्यालय में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संगीत प्रस्तुतियों में छात्र कलश ने “संदेशे आते हैं”, अंकित ने “तेरी मिट्टी में मिल जावां” एवं छात्रा पार्थि बंधो की ‘,ऐ मेरे प्यारे वतन” की मनमोहक प्रस्तुति से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

नृत्य प्रस्तुतियों में बिहार की प्रसिद्ध मिथिलांचल लोकनृत्य ‘झिझिया’ पर छात्रा अर्चना, कजरी पर कोमल कुमारी, गुजरात के प्रसिद्ध डांडिया पर दीपा एवं अनुप्रिया, महाराष्ट्र की लावणी पर रिमझिम तथा राजस्थान की लोकनृत्य शैली पर डाॅली एवं आर्य ने शानदार प्रदर्शन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन समन्वयक डॉ. विनीता तिवारी, गीत प्रस्तुतियों का संचालन डॉ. राहुल अमृतराज एवं नृत्य कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा प्रियंवदा ने किया। कार्यक्रम के समापन के बाद धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. स्वर्णा कुमार ने किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *