साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद का चुनाव
मतदाता-सूची प्रकाशित
लिखित-आपत्ति 13 जुलाई तक ही होगी दर्ज
आगामी कार्यकाल के लिए, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद का निर्वाचन होना है। इसके लिए मतदाता-सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। यह सूची सम्मेलन के संरक्षक-सदस्यों तथा आजीवन-सदस्यों के अवलोकनार्थ, सम्मेलन-कार्यालय में बीते 29 जून, 2026से पूर्वाहन 11-30 बजे से अपराहन 5 बजे तक उपलब्ध है। यदि किसी सदस्य को सूची में कोई त्रुटि अथवा आपत्ति हो, तो वे आगामी 13 जुलाई तक अपनी लिखित आपत्ति सम्मेलन के निर्वाचन पदाधिकारी पण्डित जी पाण्डेय, अधिवक्ता, पटना उच्च न्यायालय को, प्रमाण सहित दे सकते हैं।
सम्मेलन के निर्वाचन अधिकारी के निर्गत इस आशय के पत्र ( पत्रांक- 01 / 2026 , दिनांक- 29 / 5 / 26) में स्पष्ट किया गया है कि सदस्यगण चाहें तो अपनी आपत्ति उनके शिवपुरी स्थित आवासीय-कार्यालय पर स्वयं उपस्थित होकर ,अथवा डाक से भी भेजकर दे सकते हैं। आपत्तियां अथवा त्रुटियां लिखित रूप में, बंद लिफ़ाफ़े में, निर्वाचन अधिकारी के नाम से संबोधित पत्र सम्मेलन के प्रशासी पदाधिकारी सूबेदार नन्दन कुमार मीत को भी, सम्मेलन-कार्यालय में दिया जा सकता है। यदि कोई आपत्ति उचित पाई जाएगी, तो मतदाता-सूची का यथा-संशोधित पुनः प्रकाशन कराया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट दूसरा मत
