पटना के आरकेडी कॉलेज ने शिक्षक दिवस के पूर्व-सम्मान समारोह का आयोजन किया
शिक्षक दिवस के पूर्व राम कृष्ण द्वारका महाविद्यालय के हिंदी विभाग ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं उनके अमूल्य योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डा.) सीता सिन्हा, हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश रंजन एवं अतिथि प्राध्यापिका निशु सिन्हा की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा, शिक्षा के महत्व तथा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
वातावरण में गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और आत्मीयता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
कार्यक्रम का समापन छात्र शैलेश कुमार, रिषभ कुमार, आशिष कुमार, उत्सव कुमार के शिक्षकों के प्रति आभार एवं सम्मान की भावना के साथ हुआ। हिंदी विभाग की और से आयोजित यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आत्मीय संबंधों को और सुदृढ़ करने वाला तथा गुरु-शिष्य परंपरा के मूल्यों को पुनः स्मरण कराने वाला एक सार्थक आयोजन रहा।
