पटना के बी.डी. कॉलेज में इनडोर प्लांट गतिविधि का आयोजन
24 अक्टूबर, 2026 को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई बी.डी. कॉलेज, पटना में भूगोल विभाग ने पर्यावरण-अनुकूल गतिविधि का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। और इनडोर पौधों के भौगोलिक व पर्यावरणीय महत्व को समझाया गया।
इस कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, एलोवेरा, स्पाइडर प्लांट और जीजी प्लांट जैसे विभिन्न प्रकार के वायु-शोधक घरेलू पौधे प्रदर्शित किए।
और उनके औषधीय, पर्यावरणीय एवं भौगोलिक महत्व पर विशेष लेख लिखे। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ) दिवाकर प्रसाद ने छात्रों के इस पर्यावरण-जागरूक प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि कंक्रीट के बढ़ते जंगलों के बीच ऐसे पौधे घर की हवा को शुद्ध रखने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में अत्यंत कारगर हैं। उन्होंने इसे आज के समय की बड़ी जरूरत बताया।
कार्यक्रम संचालन का नेतृत्व विभागाध्यक्ष कुमारी निशा रानी ने किया। संचालन और समन्वय विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. मनीषा प्रियम्बदा, डॉ. मोनिका कुमारी और डॉ. सुधीर कुमार ने किया। इन सभी ने छात्रों के इस रचनात्मक प्रयास की सराहना की। और दैनिक जीवन में हरित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस गतिविधि के जरिए घर एवं कॉलेज परिसर में हरित जीवन शैली अपनाने और इनडोर पौधों के जरिए घर की हवा को शुद्ध रखने का एक सकारात्मक संदेश दिया गया।
