नालंदा कॉलेज में NCC यूनिट का भव्य उद्घाटन
इस गरिमामयी समारोह का मुख्य आकर्षण कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सुनीता सिन्हा और कर्नल राजेश जी द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर एनसीसी यूनिट का उद्घाटन करना रहा। इसके साथ ही, डॉ. सर्वदमन कश्यप (Dr. Sarwdaman Kashyap) को एनसीसी 4/38 Coy का केयर टेकर (Care Taker) नियुक्त किया गया है।
समारोह का उद्घाटन शुरुआत प्राचार्य प्रो. सुनीता सिन्हा और कर्नल राजेश जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर की।
प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सुनीता सिन्हा ने छात्रों के जीवन में एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अनुशासन, शारीरिक विकास और चरित्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है।

कर्नल राजेश जी ने विस्तार से जानकारी दी कि एनसीसी कैसे कार्य करती है, इसके प्रशिक्षण के चरण क्या हैं और कैसे यह युवाओं को देश की रक्षा व सेवा के लिए तैयार करती है।
डॉ. सर्वदमन कश्यप ने एनसीसी 4/38 Coy के केयर टेकर का पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने के लिए तैयार हैं और कॉलेज के कैडेट्स को उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
इस अवसर पर एनसीसी के अन्य अधिकारी, बटालियन के प्रतिनिधि, नालंदा कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक, एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कैडेट्स उपस्थित रहे।
