February 4, 2026

Doosra Mat

www.doosramat.com

आरएनआई के शुभारंभ पर प्रेसवार्ता आयोजित

 

19 जनवरी, 2026 को होगा लॉन्च 

डॉ. अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की मौजूदगी में होगा लॉन्च

 

13 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में आगामी रिस्पॉन्सिबल नेशंस इंडेक्स यानी आरएनआई के शुभारंभ के अवसर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। यह इंडेक्स वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट मुंबई और डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र के सहयोग से लॉन्च किया जाएगा।

मीडिया को संबोधित करते हुए, विश्व बौद्धिक फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रोफेसर जगदीश मुखी; विश्व बौद्धिक फाउंडेशन के सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष (सेवानिवृत्त) न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा; डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र के निदेशक कर्नल आकाश पाटिल; विश्व बौद्धिक फाउंडेशन के सचिव सुधांशु मित्तल और जेएनयू के प्रोफेसर राजीव दासगुप्ता एवं परियोजना प्रमुख सुश्री हेमांगी सिन्हा ने इसके उद्देश्यों और ढांचे पर प्रकाश डाला।

उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर सूचित किया गया कि उत्तरदायी राष्ट्र सूचकांक को औपचारिक रूप से 19 जनवरी 2026 को डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में भारत के माननीय पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की गरिमामय मौजूदगी में लॉन्च किया जाएगा।

अपनी महत्वपूर्ण बात रखते हुए मौजूद वक्ताओं ने कहा कि रिस्पॉन्सिबल नेशंस इंडेक्स भारत का पहला वैश्विक स्तर पर आधारित सूचकांक है। यह पारंपरिक शक्ति और जीडीपी-केंद्रित मापदंडों से आगे बढ़कर जिम्मेदार शासन, सामाजिक कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक जिम्मेदारी के आधार पर देशों का मूल्यांकन करता है। यह सूचकांक 154 देशों को कवर करता है। और पारदर्शी, वैश्विक स्तर पर प्राप्त आंकड़ों पर आधारित है। सूचकांक को तीन मुख्य आयामों पर आधारित बताया गया : –

1. आंतरिक उत्तरदायित्व – नागरिकों की गरिमा, न्याय और कल्याण।

2. पर्यावरण संबंधी उत्तरदायित्व – प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और जलवायु परिवर्तन संबंधी कार्रवाई।

3. बाह्य उत्तरदायित्व का शांति, सहयोग और वैश्विक स्थिरता में योगदान।

इस अवसर पर इस सूचकांक का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय मामलों में नैतिकता, उत्तरदायित्व, वैश्विक खाद्य सुरक्षा और सतत नेतृत्व पर वैश्विक संवाद को बढ़ावा देना वाला भी बताया गया।

 

ब्यूरो रिपोर्ट दूसरा मत

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *